अजित राठौर मस्तूरी || जिले में नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने एवं जिला को नशा मुक्त करने के उद्देश्य से निजात अभियान चलाया जा रहा है जिसके तहत थाना प्रभारी रविंद्र अनंत के नेतृत्व में टीम गठित कर ग्राम मस्तूरी में अवैध शराब बिक्री करने वालों के विरुद्ध धर पकड़ हेतु मुखबिर तैनात किया गया है। मस्तुरी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम रिस्दा में एक व्यक्ति अवैध रूप से अपने घर मे अत्यधिक मात्रा में शराब रखा हुआ है जिस पर पुलिस द्वारा तत्काल घेराबंदी कर आरोपी विरेंद्र सिंह राय पिता जगदीश प्रसाद राय उम्र 21 वर्ष साकिन ग्राम रिसदा थाना मस्तूरी जिला बिलासपुर के कब्जे से 20 लीटर वाली पीले रंग की जरीकेन में भरा करीब 19 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती ₹3800 को जप्त किया गया।आरोपी के विरुद्ध 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया है।
Recent Posts
-
शिवरीनारायण नगर पंचायत में अध्यक्ष के चेम्बर में गोरक्षकों के साथ गाली गलौच और मारपीट....अध्यक्ष पर लगा संरक्षण देने का गंभीर आरोप...नवनियुक्त छुटभैये एल्डरमेंन सहित 3 के खिलाफ FIR दर्ज
-
सीबीएसई क्लस्टर बैडमिंटन प्रतियोगिता के लिए संदीपनी पब्लिक स्कूल की अंडर-19 बालक टीम रवाना
-
संदीपनी एकेडमी मस्तुरी, एवं स्टरलाइट एडइंडिया फाउंडेशन के एमओयू को रिन्यू किया गया
-
पेंड्रारोड में माँ – बेटी की जोड़ी ने राजस्व अधिकारियों और जमीन दलालों से मिलकर शासन को लगाया करोड़ो का चुना....
-
तहसीलदार शेषनारायण जायसवाल पर आखिर कब होगी कार्यवाही......
