कृत्रिम बुद्धिमता एस्ट्रलिस हैकथान प्रतियोगिता में सांदीपनी के बच्चों ने साबित किया अपना कौशल

मस्तूरी-सांदीपनी पब्लिक स्कूल पेंड्री के विद्यार्थियों ने के पी एस कोनी बिलासपुर में दो दिवसीय एस्ट्रालिस एआई हैकाथॉन प्रतियोगिता में भाग लेकर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
इस आयोजन का मुख्य विषय “आज के विचार, कल का प्रभाव – एआई के साथ अपने विचारों को उड़ान दें” रहा।

इस हैकाथॉन में जिले के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के अंतर्गत कुल 17 स्पर्धाएं आयोजित की गईं, जिनमें लय और एल्गोरिदम, रोबो क्लैश, एस्ट्रालिस पिच टैंक, एआई नैतिकता बहस, साइबर सुरक्षा ट्रिविया, इकोटेक क्वेस्ट, टेक शेफ, कैनवस एआई, फ्रेम फ्यूजन, कोड मैट्रिक्स, फोरेंसिक्स, बगहंट, फ्लैश फिक्शन, प्रॉम्प्ट आर्किटेक्ट्स, टाई एंड डाई, टेक टॉक और एआई ट्रेजर हंट शामिल थे।

इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में सांदीपनी पब्लिक स्कूल के प्रतिभागी के. भास्कर , तन्मय राजेश वाघमारे, कुणाल मंडावी, दिव्यांश राजेश वाघमारे ,अस्मित पटेल तथा आयुष डहरिया
ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए तीन महत्वपूर्ण पुरस्कार प्राप्त किए प्रथम पुरस्कार तन्मय राजेश वाघमारे , ने कैनवस एआई स्पर्धा में प्रथम स्थान ,द्वितीय पुरस्कार के. भास्कर ने कोड मैट्रिक्स लेवल-2 , तृतीय पुरस्कार – अस्मित पटेल ने कोड मैट्रिक्स लेवल-1 । इसके अतिरिक्त कुणाल मंडावी, दिव्यांश वाघमारे ने टाई एंड डाई तथा आयुष डहरिया ने कोड मैट्रिक्स में शानदार प्रदर्शन किया।

विद्यालय के प्राचार्य देबोज्योति मुखर्जी ने सभी विजेता एवं प्रतिभागी छात्रों को बधाई दी तथा कहा कि इस प्रकार की आधुनिक तकनीक आधारित प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में कृत्रिम बुद्धिमत्ता, नवाचार और रचनात्मकता को बढ़ावा देती हैं।
विद्यार्थियों ने विद्यालय की आई टी शिक्षिका सुश्री मोनिषा चक्रबर्ती के कुशल मार्गदर्शन में यह सफलता प्राप्त की ।