सांदीपनी एकेडमी मस्तूरी में आयोजित “सड़क सुरक्षा एवं यातायात जागरूकता कार्यक्रम”

मस्तूरी स्थित सांदीपनी ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन के सभागार में “सड़क सुरक्षा एवं यातायात जागरूकता कार्यक्रम” आयोजित किया गया था। इस महत्वपूर्ण अवसर पर मुख्य अतिथि श्री राम गोपाल करियारे जी (अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, यातायात, बिलासपुर) एवं विशिष्ट अतिथियों श्री नोहर लाल साहू (सहायक उपनिरीक्षक यातायात पुलिस, बिलासपुर), श्री शैलेंद्र सिंह ठाकुर जी (हेड कांस्टेबल, यातायात पुलिस, बिलासपुर) एवं अन्य अतिथि प्रधान आरक्षक श्री निशांत सिंह रहे जिनका स्वागत पौधे देकर किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती माता के समक्ष दीप प्रज्वलित करके हुई, इसके पश्चात मंच संचालन करते हुए श्रीमती संगीता साहू द्वारा स्वागत भाषण हेतु शिक्षा विभाग प्राचार्य डॉक्टर रीता सिंह को मंच पर आमंत्रित किया। इसके पश्चात कार्यक्रम के वक्तव्य हेतु

सर्वप्रथम मुख्य अतिथि श्री राम गोपाल करियारे जी (अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, यातायात, बिलासपुर) को एवं विशिष्ट अतिथियों श्री नोहर लाल साहू जी एवं श्री शैलेंद्र सिंह ठाकुर जी को वक्तव्य के लिए मंच पर आमंत्रित किया गया। सभी ने अपने व्यावहारिक अनुभवों और महत्वपूर्ण जानकारियों के माध्यम से हमें यातायात नियमों के पालन, सड़क सुरक्षा और जीवन रक्षा के अनमोल पाठ विद्यार्थियों को सिखाया हैं। वक्तव्य के पश्चात मुख्य अतिथि को डॉ रीता सिंह एवं डॉ पी महेंद्र बर्मन द्वारा मोमेंटो दे कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अंतिम कड़ी में डॉ दीप्ति सिंह राठौर सहा प्राध्यापक द्वारा धन्यवाद ज्ञापित करके इस कार्यक्रम को सफलतापूर्वक समाप्त किया गया। इस कार्यक्रम हेतु हमारा मार्गदर्शक किया सांदीपनी ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन के प्रबंधक श्री महेंद्र चौबे एवं प्रशासनिक अधिकारी श्री विनीत चौबे द्वारा प्राप्त हुआ। साथ ही संस्था के विभिन्न विभागों के समस्त प्राचार्य नर्सिंग विभाग डॉ पी महेंद्र बर्मन, शिक्षा विभाग डॉ रीता सिंह, फार्मेसी विभाग श्री सुनील प्रजापति/सहप्राचार्य नर्सिंग विभाग श्रीमती आर सेंकथीर सेल्वी/ यूजी विभाग प्रभारी श्री सुरेंद्र साहू आईक्यूएससी समन्वय श्री रामखिलावन साहू जिनका सहयोग कार्यक्रम आयोजन हेतु प्राप्त हुआ। सांदीपनी ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन के विभिन्न विभागों के समस्त विद्यार्थी, शिक्षक, टेक्निकल व सपोर्टिंग स्टाफ ने पूरे अनुशासन और ध्यान के साथ इस कार्यक्रम में भाग लिया।