मस्तूरी /- सांदीपनी एकेडमी पेंड्री मस्तूरी बिलासपुर में शिक्षा विभाग के द्वारा एक दिवसीय अतिथि व्याख्यान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता के रूप में डॉ अलका सिंह सहायक प्राध्यापक डॉ सी वी रमन यूनिवर्सिटी द्वारा मूल्य शिक्षा’ विषय पर अपना वक्तव्य दिया। वक्ता का स्वागत शिक्षा विभाग की प्राचार्या डॉ रीता सिंह एवं आईक्युएससी समन्यक श्री राम खिलावन साहू के द्वारा पौधे देकर स्वागत और अभिनंदन किया गया। मंच संचालन श्रीमती सुधा गोयल ने किया। संपूर्ण कार्यक्रम का मार्गदर्शन व संरक्षक डायरेक्टर श्री महेंद्र चौबे एवं प्रशासनिक अधिकारी श्री विनीत चौबे द्वारा किया गया साथ ही विभाग के समस्त् शिक्षक एवं बी.एड. के सभी प्रशिक्षार्थीयों की उपस्थित रही |
Recent Posts
-
जर्जर सड़क को लेकर जिला पंचायत सभापति भूख हड़ताल पर, कांग्रेस में बढ़ी हलचल
-
कृत्रिम बुद्धिमता एस्ट्रलिस हैकथान प्रतियोगिता में सांदीपनी के बच्चों ने साबित किया अपना कौशल
-
सांदीपनी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में 'भव्य गरबा महोत्सव' का हुआ शानदार आयोजन, झूमे छात्र छात्राएं एवं शिक्षक
-
884
-
सांदीपनी एकेडमी में शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षकों को किया गया सम्मानित
