बिलासपुर। संदीपनी पब्लिक स्कूल, पेंड्री, मस्तूरी, बिलासपुर की अंडर-19 बालक बैडमिंटन टीम सीबीएसई क्लस्टर बैडमिंटन चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए आज दुर्ग के लिए रवाना हुई। यह प्रतियोगिता 17 से 19 जुलाई 2026 तक श्री शंकराचार्य स्कूल, हुडको, दुर्ग में आयोजित की जा रही है, जिसमें विभिन्न सीबीएसई विद्यालयों की टीमें अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी।
विद्यालय का प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ियों में आशीष सिंह राजपूत, शिवम कश्यप, ज्ञानप्रकाश साहू एवं के. भास्कर शामिल हैं। सभी खिलाड़ी प्रतियोगिता के लिए पूरी तैयारी और उत्साह के साथ रवाना हुए।
रवानगी के अवसर पर संदीपनी अकादमी के डायरेक्टर श्री महेंद्र चौबे ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें अनुशासन, आत्मविश्वास एवं खेल भावना के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने की प्रेरणा दी। वहीं विद्यालय के प्राचार्य श्री देबोज्योति मुखर्जी ने टीम को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि खिलाड़ी अपने श्रेष्ठ प्रदर्शन से विद्यालय के लिए पदक जीतकर गौरव बढ़ाएंगे।
टीम के कोच श्री लखन लाल देवांगन ने बताया कि खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता के लिए कड़ी मेहनत की है और उन्हें उम्मीद है कि टीम शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय एवं जिले का नाम रोशन करेगी।
विद्यालय परिवार, शिक्षकगण एवं अभिभावियों ने सभी खिलाड़ियों को प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन एवं उज्ज्वल सफलता के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।
Recent Posts
-
शिवरीनारायण नगर पंचायत में अध्यक्ष के चेम्बर में गोरक्षकों के साथ गाली गलौच और मारपीट....अध्यक्ष पर लगा संरक्षण देने का गंभीर आरोप...नवनियुक्त छुटभैये एल्डरमेंन सहित 3 के खिलाफ FIR दर्ज
-
संदीपनी एकेडमी मस्तुरी, एवं स्टरलाइट एडइंडिया फाउंडेशन के एमओयू को रिन्यू किया गया
-
पेंड्रारोड में माँ – बेटी की जोड़ी ने राजस्व अधिकारियों और जमीन दलालों से मिलकर शासन को लगाया करोड़ो का चुना....
-
तहसीलदार शेषनारायण जायसवाल पर आखिर कब होगी कार्यवाही......
-
पेंड्रारोड तहसील में अधिकारियों के संरक्षण में भू माफियाओं का तांडव जारी...
