जीपीएम……जिले में राजस्व विभाग में हर दिन नए नए फर्जीवाड़े हो रहे है आपको बता दें विशिष्ट सूत्रों से प्राप्त जानकारी अनुसार पेंड्रारोड तहसील अंतर्गत एक मां बेटी की जोड़ी ने जमीन दलालों के साथ मिलकर राजस्व विभाग के कुछ पटवारियों और तहसीलदार को अपने पाले में लेकर शासन की करोड़ो रुपये की भूमि को कूटरचित दस्तावेज तैयार कर बिक्री कर दिया गया आपको ये जानकार हैरानी होगी कि उन मां बेटी ने अपने हिस्से की जमीन कम होने के बावजूद फर्जी दस्तावेजों को तैयार कर शासकीय जमीन को अपना दिखा कर बेच दिया ऐसा नहीं है कि इस पूरे मामले की जानकारी अब तक किसी को नहीं हुई बल्कि तात्कालिक हल्का पटवारी से लेकर तात्कालिक उप पंजीयक एवं तहसीलदार सभी को थी लेकिन शायद इस बड़े फर्जीवाड़े में उन अधिकारियों का भी एक बड़ा हिस्सा शामिल रहा होगा हालांकि जल्द ही दस्तावेजों और इस कूट रचना में शामिल सभी लोगों के नामों का खुलास भी अगले प्रकाशन में किया जाएगा
Recent Posts
-
सांदीपनी एकेडमी मस्तूरी में आयोजित "सड़क सुरक्षा एवं यातायात जागरूकता कार्यक्रम"
-
सांदीपनी एकेडमी मस्तूरी में विश्व स्तनपान सप्ताह पर 7 दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम संपन्न
-
शिवरीनारायण नगर पंचायत में अध्यक्ष के चेम्बर में गोरक्षकों के साथ गाली गलौच और मारपीट....अध्यक्ष पर लगा संरक्षण देने का गंभीर आरोप...नवनियुक्त छुटभैये एल्डरमेंन सहित 3 के खिलाफ FIR दर्ज
-
सीबीएसई क्लस्टर बैडमिंटन प्रतियोगिता के लिए संदीपनी पब्लिक स्कूल की अंडर-19 बालक टीम रवाना
-
संदीपनी एकेडमी मस्तुरी, एवं स्टरलाइट एडइंडिया फाउंडेशन के एमओयू को रिन्यू किया गया
